- 700 से ज्यादा लोग करा चुके हैं घर बैठे इलाज
- कोरोना काल में नगर निगम की टेली मेडिसिन सर्विस का रोगी खूब उठा रहे हैं लाभ
सहारनपुर. वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉक डाउन के चलते अस्पताल तक न पहुंच पाने की समस्या को देखते हुए शुरू की गई नगर निगम की टेली मेडिसिन सर्विस का रोगी भरपूर फायदा उठा रहे हैं. रोगी रोज फोन करके अपनी समस्या से संबंधित डॉक्टर से संपर्क करते हैं और उपचार करवाते हैं.
दरअसल, सहारनपुर नगर निगम की टेली मेडिसिन सर्विस पर वरिष्ठ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श लेने के लिए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 16 दिन पहले शुरू की गई टेली मेडिसिन सर्विस का लाभ अभी तक 700 से अधिक मरीज़ों ने उठा लिया है. रविवार को 59 मरीजों ने इस सेवा का लाभ उठाया.
बता दें कि आईएमए के सहयोग से नगर निगम द्वारा नगर निगम परिसर में ही एक टेली मेडिसिन सेंटर की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से सहारनपुर के आईएमए से जुड़े विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मरीजों को नि:शुल्क परामर्श की सेवा दे रहे हैं. रविवार को डा. अंकुर उपाध्याय, डा. प्रशांत खन्ना, डा. मोहित सिंघल, डा. आर के मल्होत्रा, डा. इंद्रा भार्गव, डा. तुलिका, डा. विकास तोमर, डा. के के मक्कड, डा. रविंद्र राणा, डा. अजय सहगल, डा. गौरव छाबड़ा, डा. हिमांशु मेहता, डा. राजीव तिवारी, डा. अमरजीत पोपली, डा. शरद अग्रवाल, डा. पुनीस सडाना, डा. साकेत कुमार आदि ने टेली मेडिसिन सेंटर के माध्यम से मरीजें को नि:शुल्क परामर्श दिया.





Add Comment