COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

सहारनपुर मंडल में कायम हुई मिसाल, कोरोना काल में हिंदुओं ने बचाई बुजुर्ग मुस्लिम की जान

शामली/उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश का शामली जिला रविवार को भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल बन गया. कोरोनावायरस के संक्रमण के इस दौर में जब एक बुजुर्ग मुस्लिम की जान बचाने के लिए खून की जरूरत पड़ी तो क्षेत्र के ही 10 हिंदुओं ने अपना खून देकर उनको जीवनदान दे दिया.
दरअसल पूरा मामला सहारनपुर मंडल के शामली जनपद का है जहां 60 वर्षीय नूर मोहम्मद की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीलिया की शिकायत बताते हुए डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद की जान बचाने के लिए 10 यूनिट ब्लड की जरूरत बताई थी. डॉक्टरों की 10 यूनिट ब्लड की बात सुनते ही नूर मोहम्मद के बेटे मोहम्मद अनवर परेशान हो गए. उन्हें समझ नही आया कि अब वो क्या करें. उन्होंने अपने कुछ सगे संबंधी और रिश्तेदारों से गुहार लगाई लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका.
मोहम्मद अनवर ने डॉक्टर से निवेदन किया जिसके बाद डॉक्टर के माध्यम से ब्लड बैंक संचालक अजय संगल से संपर्क साधा जा सका. कुछ ही घंटों में 10 यूनिट ब्लड का इंतजाम भी कर लिया गया. सबसे सुखद बात यह रही कि 10 के 10 रक्तदाता हिंदू हैं.
गौरतलब है कि जागलान ब्लड ग्रुप शामली के नाम से वरिष्ठ समाजसेवी रवि जागलान ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिसमें कई ब्लड डोनर को जोड़ा गया है. रवि जागलान कहते हैं कि जैसे ही किसी को भी ब्लड की जरूरत होती है तो बिना धर्म जाति और उम्र देखें सभी लोग ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंच जाते हैं.
नूर मोहम्मद की जान बचाने के लिए ब्लड देने वाले सीमा मित्तल, सागर, केशव, सत्येंद्र पाल, मनोज कुमार, वासु, राधे, अभिजीत मित्तल, शिवम मित्तल, गौरव और तुषार जैन सभी का मोहम्मद अनवर ने धन्यवाद किया और उनकी आंखें भर आई.(साभार)