मुज्जफराबाद/ सहारनपुर. महिला समानता दिवस एवं मदर टेरेसा के जन्म दिवस के अवसर पर ब्लॉक मुजफ्फराबाद की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा ने समस्त शिक्षिकाओं को बधाई दी और कहा कि शिक्षक सभी बच्चों में शिक्षा का प्रसार करें जिससे समाज में महिलाओं के प्रति एक सकारात्मक एवं समानता का वातावरण बने बालक व बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें. उत्तम शिक्षा प्रदान करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है.
प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 की सहायक अध्यापिका श्रीमती अंजली आर्य ने कहां की मदर टेरेसा का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है. उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खानाजादपुर की इंचार्ज अध्यापिका दीपा धीमान ने कहा कि समाज में बालिकाओं को समानता प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है. श्रीमती भावना पांडे ने कहा कि बाल को और बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा देने के बाद ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. श्रीमती रितु सिंघल ने कहा कि हमारी बालिकाएं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और किसी भी क्षेत्र में बालकों से कम नहीं है श्रीमती नूतन वर्मा ने कहा ने कहा कि शिक्षकों को प्रारंभ से ही बच्चों में एक दूसरे के प्रति समानता के संस्कार पैदा करने चाहिए. श्रीमती रीता गुप्ता श्रीमती इंदिरा भल्ला श्रीमती वंदना सैनी ने कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपनी योग्यता का परचम लहराया हो परंतु आज भी महिलाओं की समानता के लिए बहुत कुछ कार्य किया जाना बाकी है. श्रीमती शिल्पी उपाध्याय ने समस्त शिक्षिकाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी शिक्षक हर संभव प्रयास करें ताकि हमारी बालिकाओं को समाज में समानता प्राप्त हो सके.

Add Comment