सहारनपुर/ उत्तर. खाने पीने की वस्तुओं में मिलावट करने वालों पर जिलाधिकारी ने तल्ख तेवर अपनाए हैं. एक बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति खाद्य पदार्थों एवं औषधि प्रशासन की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मिलावट करने वालों के खिलाफ कोई नरमी न बरती जाए. ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर दंडित किया जाए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड लाईन के चलते होटल व रेस्टोरेंट में नियमों का पालन कराने के लिए नियमित जांच कराई जाए. कोविड-19 गाइड लाईन का उल्लघंन करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाही की जाए.
जिलाधिकारी ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मोबाईल फूड टैस्टिंग लैब की व्यवस्था के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट में खान-पान के लिए बर्तनों की समुचित साफ-सफाई कराई जाए.जिलाधिकारी के कई होटल एवं रेस्टोरेन्ट में सफाई व्यवस्था को असंतोषजनक बताया तथा अजीनोमोटो के उपयोग को रोकने हेतु निर्देशित किया.
जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देश दिये कि ठेले एवं खोमचों वाले विक्रेताओं को डस्टबिन रखने के लिये निर्देशित करें. उन्होंने दूर दराज के क्षेत्रों मे खाद्य की गुणवत्ता को चैक करने के भी निर्देश दिये. उन्होंने घी, पनीर एवं दूध का थोक में खरीद स्त्रोत का नियमित निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया.
डीएम ने मेडिकल स्टोर पर नशीले पदार्थ की बिक्री प्रतिबंधित करने तथा मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. साथ ही मेडिकल स्टोर पर बेची गयी दवाई का केश मेमों आवश्यक रूप से उलपब्ध कराने के लिए कहा.
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस0बी0सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ए0के0त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपुर मनिहारान विशाल कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम महेन्द्र नाथ यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नकुड महावीर सिंह तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment