सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. विगत दिनों जिला अस्पताल के निकट विद्युत विभाग की लापरवाही से ६३ के॰वी०ए० का ट्रांसफार्मर फट जाने से उसकी चपेट में आए रानी बाजार निवासी युवा आशुतोष शर्मा की असमय हुई मृत्यु की जानकारी नगर विधायक संजय गर्ग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी थी. अखिलेश यादव जी ने पूरी घटना को बड़ी गंभीरता से सुना और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हुए ₹100000 की अनुदान राशि का चेक पार्टी फंड से दिवंगत आशुतोष की पत्नी सरिता शर्मा के नाम नगर विधायक संजय गर्ग के माध्यम से भिजवाया.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को दी गई सहायता राशि को बिल्कुल नाकाफी बताते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में यदि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है तो निश्चित रूप से मृतक के परिजनों की अधिकतम सहायता की जाएगी.
नगर विधायक संजय गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 27 अगस्त को मृतक आशुतोष शर्मा के आवास पर पहुंच कर विनोद शर्मा, सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, परीक्षित वर्मा, राहुल शर्मा, प्रणव शर्मा, सचिन मैत्रेय, रतन यादव, सुशील जैन सिल्लू, ठाकुर चंद्रशेखर राणा, राजीव गुप्ता, विपिन जैन तथा अन्य साथियों के साथ सहायता राशि का चेक स्वर्गीय आशुतोष शर्मा की पत्नी श्रीमती सरिता शर्मा को सौंपा.
नगर विधायक संजय गर्ग ने मृतक के पिता और पत्नी को आश्वस्त करते हुए कहा कि संघर्ष की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार आपके साथ खड़ा हुआ है. मृतक के पिता ने संकट की इस घड़ी में अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई सहायता राशि प्रदान करने के लिए नगर विधायक एवं पार्टी का आभार व्यक्त किया.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment