नई दिल्ली. लगभग 40 दिन बाद लॉक डाउन के बीच शराब की दुकानों को खोलने के फैसले से उत्साहित मधुशाला के प्रेमियों की लाइनें आज दूसरे दिन भी देखी गई, लोग सुबह ही लाइन में लग गए.
लेकिन इसी बीच लॉक डाउन 3 में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख कर आप यकीन नहीं कर पाएंगे, भरोसा नहीं होता की शराब के लिए हमारे देश में ऐसा भी होगा.
शराब के लिए कतारों में खड़े लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई है. लोग कहते हैं कि सुबह से लाइन में लगे हुए हैं और दुकान खोलने में समय लग रहा है. हालांकि दिल्ली सरकार ने सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शराब बेचने की इजाजत दे दी है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शराब की दुकान के बाहर खड़े लोगों पर एक शख्स फूलों की वर्षा कर रहा है. यह वीडियो देश की राजधानी दिल्ली के चंदर नगर इलाके का है. वीडियो में पुष्प वर्षा करने वाला शख्स कह रहा है कि आप हमारे देश की अर्थव्यवस्था के पालनहार हो. सरकार के पास पैसे की कमी है.
शराब पर दिल्ली सरकार का कोरोनावायरस टैक्स
शराब की दुकानें खोलने के बीच देश के दिल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 70% कोरोनावायरस टैक्स लगाने का निर्णय लिया है. अब दिल्ली में शराब बिक्री पर 70% स्पेशल कोरोना फिस ली जाएगी. दिल्ली में मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर ग्राहकों को शराब मिल रही है. बढ़े हुए दाम आज मंगलवार से लागू हो गए हैं. लेकिन दुकानों पर इसके बावजूद भी भीड़ कम नहीं है. इस बारे में जब लोगों से पूछा गया तो लोगों का सीधा जवाब था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
भीड़ के कारण कर्नाटक में शराब लेने का अनोखा तरीका
दुकानों पर लंबी लाइनों को देखते हुए कर्नाटक में लोगों ने एक नया तरीका अपनाया है. लोग दुकान के बाहर नंबर लगाने के लिए चप्पल बोतल और बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं.




Add Comment