- स्कूली छात्राओं ने हाथ से बनाया जिलाधिकारी का चित्र
- कोरोना योद्धा बताते हुए जिलाधिकारी को सौंपा दोनों बच्चियों ने चित्र
SURENDRA CHAUHAN
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. दो छात्राओं ने अपने हाथों से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का चित्र बनाया और उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में दर्शाते हुए चित्र भेंट किया. छात्रा नैना स्वामी पुत्री महंत राघवेंद्र स्वामी और सहर अनवर पुत्री अनवर शफीक ने बताया कि, लॉक डाउन में डीएम अंकल जिस तरह से कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है. इसी को देखते हुए व उन्होंने जिलाधिकारी का चित्र अपने हाथ से बनाने का निश्चय किया.
नगर के प्रमुख धर्म आचार्य महंत राघवेंद्र स्वामी की पुत्री नैना स्वामी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी का चित्र फेसबुक से लिया एवं उसके बाद अपने ड्राइंग के गाइड शब्बीर से इसमें मार्गदर्शन करने का आग्रह किया.
इस चित्र को बनाने में अपना योगदान देने वाली अंबेहटा पीर के एक विद्यालय के निदेशक अनवर शफीक की पुत्री सहर अनवर ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रथम प्रयास में ही हमने चित्र को बना लिया.
बुधवार को दोनों छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और यहां उन्हें चित्र भेंट किया. तस्वीर लेने के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह भाव दिखाई दिए इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चियों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की और उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया.










Add Comment