सहारनपुर (गौरव सिंघल)। सहारनपुर मंडल के शामली क्षेत्र के एक शिक्षा मित्र 40 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र सुंदर की मौत हुई है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि सुरेश की मृत्यु कल सुबह पीजीआई चंडीगढ हुई थी। उसको रक्त संबंधी कई गंभीर संक्रमण जैसे सेप्टिक शाॅक, फिब्राइल, न्यूट्रोपेनिया और पैन्टीटोपेनिया आदि थे। उनके कोरोना संक्रमण की रिर्पोट न तो पाॅजिटिव ही थी और न ही नेगेटिव आई थी। हांलाकि स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल सभी अहतियाती कदम उठाए है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि सुरेश के सात परिजनों समेत आठ लोगो के नमूने लेकर जांच को भेजे गए है और उन्हें उनके गांव डांगरौल थाना कांधला क्षेत्र सेे शामली लाकर संस्थागत पृथकवास में भर्ती कराया गया है। सुरेश कुमार जो अपने गांव डांगरोल के एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षा मित्र नियुक्त थे को नौ दिन पूर्व बुखार हुआ था। पहले उन्होंने गांव के एक चिकित्सक को दिखाया था। फिर शामली और मेरठ मेडिकल के बाद हरियाणा के करनाल में निजी चिकित्सक से भी लाभ न मिलने के बाद पीजीआई चंडीगढ में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। प्रशासन ने वही पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया और उनके साथ गए परिवार के तीन सदस्यों को भी क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कर दिया। शामली के जिस प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सक ने सुरेश का उपचार किया था। उसे भी होम क्वारंटाइन करा दिया गया और उनका सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सुरेश के गांव डांगरौल को कल और आज सेनेटाइज कराया। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि बीती रात शामली के 96 सैंपल की रिर्पाेट नेगेटिव निकली। इसमेे 14 सैंपल उन दो फल-सब्जी आढतियों के परिजनों के भी थे। जिनके सैंपल चार दिन पूर्व कोरोना पाॅजिटिव निकले थे। शामली की अभी करीब 40 सैंपल की रिर्पोट अपेक्षित है। शामली जिले में शुक्रवार रात तक कोरोना सक्रिय मामले दो थे। वहां कुल पाॅजिटिव 20 थे।
BAD NEWS: सहारनपुर मंडल निवासी की पीजीआई में मौत, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए बढ़ाई सतर्कता, क्यों
May 9, 2020
2 Min Read

Add Comment