नई दिल्ली/ पटना. लॉक डाउन के चलते प्रवासी मजदूरों के गृह वापसी कराने की सरकार की पॉलिसी दरअसल मजदूरों की मजबूरी का मजाक बना रही है. दिल्ली में मजदूरों के रेल किराया को लेकर बिहार और दिल्ली सरकार में किस-किस शुरू हो गई है.
विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार समेत दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को बारह सौ मजदूर राजधानी दिल्ली से बिहार पहुंचे थे लेकिन अब इन मजदूरों के टिकट के पैसों को लेकर राजनीति तेज हो गई है.
दरअसल दोनों सरकारें मजदूरों की मदद का दावा कर रही हैं. दोनों ही सरकारें रेल के किराए के भुगतान की बातें कर रही हैं.
केजरीवाल सरकार की ओर से सत्येंद्र जैन ने दावा किया था कि
“दिल्ली से बिहार भेजे जा रहे मजदूरों का रेल किराया दिल्ली की सरकार दे रही है”
सत्येंद्र जैन का यही दावा राजनीति का अखाड़ा बन गया. बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने कहा कि
“श्रमिकों के ट्रेन किराए को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री झूठ बोल रहे हैं क्योंकि दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार से किराया रिम्बर्स कराने की मांग के लिए पत्र लिखा है.”
संजय कुमार झा ने दिल्ली सरकार पर क्रेडिट लेने का आरोप लगाया उन्होंने कहा
“एक तरफ आप यह कहते हुए क्रेडिट ले रहे हैं कि आप उन्हें अपने पैसे से वापस भेज रहे हैं और दूसरी तरफ आप बिहार सरकार से पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं”.
संजय झा के इस बयान के बाद से बिहार और दिल्ली सरकार में किच किच शुरू हो गई है.









Add Comment