अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में अपडेट कराने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, आधार कार्ड के लिए निर्धारित जगहों पर पहुंच कर भी आपका आधार मोबाइल से अपडेट नहीं हो पा रहा है तो यह ख़बर आपके काम की है. दरअसल, कोरोना संकटकाल में लोगों की समस्या को देखते हुए UIDAI ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है. अब आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट किया जा सकता हैं. यूआईडीएआई द्वारा जारी पूरी प्रक्रिया आसान है.
अपनाइये यह आसान तरीका-
1. सबसे पहले यूजर्स को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा, उसपर आधार का कैप्चा और मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा.
2. इस प्रक्रिया के बाद आपके नंबर पर ओटीपी आएगा, ओटीपी को बॉक्स में भरकर सबमिट करना पड़ेगा.
3. ओटीपी सबमिट करने के बाद आधार सर्विस पर क्लिक करना होगा.
4. सर्विस पर क्लिक करने के बाद आधार अपडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
इसके साथ ही पंजीयन की प्रकिया शुरू हो जाएगी. पंजीयन के बाद यूजर्स को आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. वहां पर आधार कार्ड को माबाइल से अपडेट की फाइनल प्रक्रिया होगी. वहीं आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क भी देना होगा.
देना होगा 50 रूपये शुल्क
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 50 रुपये शुल्क भी देना होगा. पहले यह शुल्क 100 रूपये था, लेकिन यूआईडीएआई ने अब इसे 50 रूपये कर दिया है.
किसी दस्तावेज की कोई जरूरत नही
यूआईडीएआई की ओर से जारी आधार नंबर में अगर आपको अपना फोटो, मोबाइल नंबर, जेंडर, ईमेल, बायोमैट्रिक आदि अपडेट कराना हो, तो इसके लिए आपको किसी प्रकार के दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी . हालांकि, घर का पता, फोन नंबर आदि बदलने के लिए दस्तावेज देना होगा.
आधार अपडेट हिस्ट्री चेक खुद ही कीजिए
अपडेट प्रकिया के बाद आधार कार्ड धारक को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक सेक्शन खुलेगा. जिसके बाद यूजर्स को आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा. इसके बाद सिक्योरिटी कैप्चा डालना है और इसे डालते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा. ओटीपी डालते ही आप अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री देख सकेंगे.

Add Comment