बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और प्रोडूसर अनुष्का शर्मा का आज का 31 वां जन्मदिन है. फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से करियर शुरू करने वाली अनुष्का आज अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान रखती हैं. अपने कैरियर के पीक टाइम पर उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली. कोहली के साथ उनकी फेयरी टेल लव स्टोरी सब जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अनुष्का कोहली से पहले भी किसी क्रिकेटर के साथ जुड़े रहीं.
दरअसल, अनुष्का का नाम सुरेश रैना के साथ जुड़ा रहा. अनुष्का सुरेश रैना को 2012 में डेट भी कर रही थी. अनुष्का के भाई स्टेट लेवल क्रिकेटर रह चुके हैं. यही कारण है कि माना जाता है कि अनुष्का क्रिकेट के प्रति काफी झुकाव रखती हैं. 2012 की मीडिया रिपोर्ट्स में सुरेश रैना को डेट करने की उनकी खबरें प्रकाशित हुई. रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मुलाकात लंदन में हुई जहां अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तो सुरेश रैना क्रिकेट मैच की सीरीज के लिए पहुंचे थे. यह अलग बात है कि दोनों में से किसी ने भी अपनी अफेयर की खबरों की ना तो पुष्टि की ना ही खंडन किया.
अनुष्का ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपने आप को साबित किया है. अनुष्का का नाम रणवीर सिंह, जोहेब युसूफ, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा रहा है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:




Add Comment