- सहारनपुर में 21 और मंडल में 47 जीते कोरोना से जंग
-सहारनपुर में अब 165 और मुजफ्फरनगर में 14 कोरोना पाॅजिटिव मामले बचे, स्वस्थ होने वालो में इंडोनेशियाई नागरिक भी है शामिल
-लोगो के कोरोना से स्वस्थ होना शुरू होने के बाद अब लग रहा है कि सहारनपुर मंडल में कोरोना से जंग जीतने वालो की बारी है
GAURAV SINGHAL
सहारनपुर. लोगो के कोरोना से स्वस्थ होना शुरू होने के बाद अब लग रहा है कि सहारनपुर मंडल में कोरोना से जंग जीतने वालो की बारी है. सहारनपुर जिले में एक महिला, एक इंडोनेशियाई समेत 21 लोगों ने और पूरे मंडल में कुल 47 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है. अब सहारनपुर जनपद में कोरोना एक्टिव घटकर 145 और सहारनपुर मंडल में 179 रह गए है. कमिश्नर सहारनपुर संजय कुमार, के रविवार को जारी किए आंकडो के मुताबिक शामली जिले में, जिसके वह नोडल अफसर भी है, सभी कोरोना संक्रमित 18 लोग स्वस्थ हो गए है अब वहां कोई भी सक्रिय मामला नहीं बचा है और शामली को ओरेंज जोन में रख दिया गया है. कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक मुजफ्फरनगर में 22 संक्रमित में से आठ स्वस्थ हो गए है अब वहां सिर्फ 14 सक्रिय मामले रह गए है. उन्होंने बताया कि सहारनपुर में एक महिला और एक इंडोनेशियाई संक्रमित समेत 21 लोग स्वस्थ हो गए है. फतेहपुर कोविंड-19 अस्पताल से चिलकाना के गांव दुमझेडी निवासी 33 वर्षीय नसीर, बागपत के 18 वर्षीय युवक आवेश, थाना कुतुबशेर के लुहानी सराय निवासी 40 वर्षीय तबरेज, इंडोनेशिया के रहमतुल्ला की रिर्पोट नेगेटिव आने के बाद घर भेजने की औपचारिकता पूरी की गई. इंडोनेशियाई रहमतुल्ला को 11 अप्रैल को थाना कुतुबशेर की एक मस्जिद से कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ग्लोकल मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती 12 लोगों की रिर्पोट दोनो बार नेगेटिव आई है. सीएमओ डा. सोढी ने बताया कि सभी 12 लोगो की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है.


Add Comment