सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. देश में लॉक डाउन 3.0 कल से शुरू हो जाएगा. ट्रेन, बस, परिवहन सब बंद है. सड़कों पर निकलना संभव नहीं है. ऐसे में गैर राज्यों में और गैर जनपदों में फंसे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर है. सरकार छात्रों और श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए व्यवस्था करा रही है जो लोग फंसे हुए हैं. उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी डिटेल देनी होगी.
सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सरकारी मंशा की पुष्टि करते हुए कहा कि रोजगार की तलाश में देश के अलग-अलग हिस्सों और राज्यों से आए मजदूरों को उनके घर भेजने की योजना है. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते अलग राज्यों और जनपदों से आए श्रमिकों या शिक्षा ग्रहण करने आए छात्रों के सामने संकट पैदा हो गया है ऐसे लोग यदि अपने घर जाना चाहते हैं तो उन्हें अपनी डिटेल देनी होगी जिसके बाद उनके गृह जनपद से कॉर्डिनेट कर उनको भेजने की व्यवस्था की जाएगी.
जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हमने नंबर जारी कर दिए हैं. इन नंबरों पर श्रमिक छात्र अपनी पूरी डिटेल भेज कर अपने घर जा सकेंगे.
इन नम्बरों पर भेजें डिटेल
अगर आप सहारनपुर में फंसे हैं तो आपको यह नंबर अपने मोबाइल में फीड कर लेना चाहिए. इन्हीं नंबरों पर आपको अपनी डिटेल व्हाट्सएप करनी है.
938979 3202,
93 89 93 64 27
यदि आप सहारनपुर से अलग किसी अन्य जिले में फंसे हुए हैं तब आपको वहां के जिले से नंबर लेकर नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाना है.
ऐसे करें आवेदन
यदि कोई भी श्रमिक छात्र सहारनपुर में फंसे हैं तो उनको इस विधि को अपनाकर अपने घर जाने में सहायता मिलेगी.
नाम :
पिता का नाम :
व्यवसाय :
जनपद में कब से रह रहे हैं :
गृह जनपद का पूरा पता:
आधार कार्ड नंबर :
मोबाइल नंबर :
व्यवसाय के कॉलम में यदि आप श्रमिक है तो श्रमिक लिखिए, छात्र हैं तो छात्र लिखिए या फिर नौकरी लिख सकते हैं. शहरी क्षेत्र में निवास करने की स्थिति में मकान नंबर, वार्ड संख्या और शहर का नाम लिखना है. इसके विपरीत यदि गांव में निवास करते हैं तो गांव का नाम थाना और जिले का नाम लिखना होगा.










Add Comment