- सहारनपुर में अब कोरोना संक्रमितो के घटने और स्वस्थ हुए लोगो के बढने का दिखा रूझान
- सहारनपुर जनपद में सोमवार को तीन नए मामले आए पाॅजिटिव तो आठ संक्रमित स्वस्थ भी हुए,
- तीन संक्रमित बेटो की मां स्वस्थ हो घर लौटी,
- महिला, उसका पुत्र और पौत्र पाए गए संक्रमित
- सहारनपुर मंडल के शामली में पिछले कई रोज से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। वहां के सभी 18 संक्रमित कई रोज पहले स्वस्थ होकर घरो को जा चुके है
GAURAV SINGHAL
सहारनपुर. जिले में पिछले पांच-छह दिनों के दौरान स्वस्थ होने वाले लोगो की संख्या बढ रही है और कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। सीएमओ डा. बलजीत सिंह सोढी ने सोमवार दोपहर मिली रिर्पोट के बाद संवाददाताओं को बताया कि आज संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए है और एक पहले से संक्रमित की रिर्पोट भी पाॅजिटिव मिली है। आठ संक्रमितो की रिर्पोट नेगेटिव आई है।
डा. सोढी ने बताया की आज आठ स्वस्थ घोषित हुए लोगो को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले मेें कुल पाॅजिटिव केस 190 के करीब है। लेकिन 29 के स्वस्थ हो जाने से सक्रिय मामलो की संख्या घटकर 161 रह गई है।
सहारनपुर मंडल के शामली में पिछले कई रोज से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। वहां के सभी 18 संक्रमित कई रोज पहले स्वस्थ होकर घरो को जा चुके है। वहां के नोडल अफसर मडलायुक्त संजय कुमार ने पत्रकारो को बताया कि शामली ओरेंज जोन में है और यदि अगले 12 दिनों में कोई और नया संक्रमित मामला नहीं निकलता है तो शामली ग्रीन जोन में आ जाएगा। वहां की जांच रिर्पोट लगातार नेगेटिव आ रही है। अब केवल सौ नमूनो की रिर्पोट का इंतजार है। वहां प्रतिदिन 50-60 नए नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे है। यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। उन्होंने मंडल के मुजफ्फरनगर जिले की स्थिति पर भी संतोष जताया। कहा कि वहां नौ संक्रमित स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए है। पाॅजिटिव मामले 23 है और सक्रिय मामले 14 है। मुजफ्फरनगर में 1294 नमूनो की जांच में 1191 मामले नेगेटिव पाए गए। करीब 100 नमूनो की जांच का इंतजार है। संजय कुमार के मुताबिक पूरे मंडल में अब जो रूझान सामने आ रहा है। वह यह है कि संक्रमितो की संख्या घट रही है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ रही है। मंडल में 230 पाॅजिटिव मामलो में से 55 के स्वस्थ हो जाने से संक्रिय मामलो की संख्या 175 रह गई है।
जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने बताया कि आज जो तीन नए संक्रमित मामले सामने आए है। उनमें दो कस्बा गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान के है और एक सहारनपुर के सागर रतना में पैसिव क्वारंटाइन में है जो राजकीय मेडिकल कालेज का सफाई कर्मचारी है। चौथा पाॅजिटिव केस ग्लोकल मेडिकल कालेज मिर्जापुर में पहले से संक्रमित रूप से भर्ती है। उसकी दोबारा जांच की रिर्पोट भी पाॅजिटिव आई है।
तीन संक्रमित पुत्रों की मां 65 वर्षीय जूली पत्नी साजिद कोरोना को मात देकर कोरोना-19 अस्पताल मिर्जापुर ग्लोकल यूनिवर्सिटी से अपने गांव रोशनपुरा उर्फ चंदपुर लौट गई। दुर्भाग्य से उसके एक बेटे आजम की दूसरी रिर्पाेट भी पाॅजिटिव निकली और वह अपने दो अन्य संक्रमित भाइयों आलम और सादम के साथ कोरोना-19 अस्पताल में भर्ती है। जिले में यह अकेला परिवार है जिसके चार सदस्य संक्रमित हुए थे। इस परिवार का सदस्य आलम बस ड्राईवर है। जो जमात के केंद्र दिल्ली गया था।
जिला कारोना नोडल अधिकारी डा. ओपी गुप्ता के मुताबिक एक परिवार के मां, बेटा और पौत्र तीनो के सैंपल भी पाॅजिटिव निकले है। नगर के थाना कुतुबशेर के हाॅट-स्पाॅट घोषित क्षेत्र की निवासी 66 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय उसका पुत्र और 11 साल का पौत्र घर पर समान देने आने वाले व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गए। ये तीनो पहले से जकरिया मस्जिद में क्वारंटाइन में थे। इन तीनो को कोरोना-19 अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया गया।

Add Comment