सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने पिछले 14 दिनों से जनपद के 30 स्थानों पर कोई कोरोना वायरस संक्रमित न मिलने के चलते कन्टेनमेंट कार्यवाही समाप्त कर दिया है.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों में पिछले 14 दिन से कोई कोरोना पाॅजीटिव नही मिला है उनमें से कन्टेनमेंट की कार्यवाही समाप्त की गयी है.
ये मोहल्ले हुए कंटेंमेंट से मुक्त
1.थाना जनकपुरी के अन्तर्गत किशन हलवाई वाली गली निकट गणेश चौक बेरी बाग, नन्दवाटिका, गणपति विहार जनता रोड, टीचर्स कालोनी खानआलमपुरा, उत्सव पैलेस के पास वाली गली, जनकनगर,
2.थाना सदर बाजार के अन्तर्गत लालचन्द का मकान गलीरा रोड, पार्वतीधाम कालोनी निकट साहिबजी नगर, गुड्डू राज बिल्डर नवीन नगर, सैन्ट मेरी स्कूल के पास, रोहित मेडिकल स्टोर के सामने पूजापुरम, जगदम्बा मन्दिर के पास हकीकत नगर, पन्त विहार निकट नकुड बाबा का आश्रम, मवीखुर्द मन्दिर के पास रजवाहे की पटरी, न्यू नेहरू नगर,
3.थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत दयावती स्कूल के पास, गौरव विहार कालोनी, सीएचसी कम्पाउण्ड, पुंवारका, सलेमपुर भूकडी गली नं0 5,
4.थाना मण्डी के अन्तर्गत 11बी/1158 यायाशाह, पक्काबाग,
5.थाना कुतुबशेर के अन्तर्गत ब्लाॅक नं0 12 मं0न0 65 लेबर कालोनी, दुर्गा मन्दिर के पास रामविहार कालोनी, धुपबत्ती फैक्टरी के आफिस के पास,
6.थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत भजनलाल आटा चक्की वाली गली, माधोनगर, गढी मलूक नं0-1 टून्टा वाली गली, शक्तिनगर निकट गौशाला,
7.थाना देवबन्द के अन्तर्गत ग्राम कुरडी, घ्याना
8.थाना नागल के अन्तर्गत रेलवे रोड
9.थाना बेहट के अन्तर्गत मौ0 महाजनान, संजय कालोनी
10.थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत घाटेडा, सलमान वाली गली मौ0 पीपलतला.

Add Comment