वैश्विक महामारी कोरोना पर दुनिया भर में वैक्सीन के प्रयोग चल रहे हैं. भारत भी इस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है. इसी बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बिल गेट्स ने भारत की कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में मुक्त कंठ से प्रशंसा की है.
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने कहा कि कोरोना के वैक्सीन को बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है. भारत एक प्रमुख टीका उत्पादक देश है और कोरोना वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन को लेकर हमें भारत के सहयोग की जरूरत है.
बिल गेट्स यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भारत का फार्मास्यूटिकल उद्योग में इतनी क्षमता है कि वह न केवल अपने देश के लिए बल्कि सारी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन कर सकता है. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष की पहली तिमाही तक कोविड-19 के कई वैक्सीन लास्ट पेज में होंगे. माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स ने आगे कहा मैं इसे लेकर काफी आशान्वित हूं और अगले वर्ष की पहली तिमाही तक कोविड-19 के कई टीके अंतिम चरण में होंगे.
यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी कोरोना वैक्सीन पर लेकर अगले साल की पहली तिमाही तक आने की संभावना जताई थी. उन्होंने कहा था कि देश में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है.
बिल गेट्स ने यूं ही भारत की तारीफ नहीं की
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी में से एक बिल गेट्स ने भारत की खुले मन से प्रशंसा ऐसे ही नहीं की. भारत की क्षमता से प्रभावित गेट्स ने कहा कि भारत में कोरोनावायरस ने डिजिटल क्रांति को तेज कर दिया है, जो वैसे भी होने ही वाला था. भारत अपनी डिजिटल वित्तीय क्षमता का उपयोग करने में सक्षम था. जहां आधार और समग्र एनपीसीआई भुगतान प्रणाली बहुत अच्छी तरह से काम करती है. बिल गेट्स ने भारत में आधार और एनपीसीआई के उपयोग पर जोर दिया.
क्या होता है एनपीसीआई
दरअसल एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत जब आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेते हैं तो यही वह संस्थान है जिसके जरिए पैसा आपके अकाउंट में आता है. बिल गेट्स ने भारत की क्षमता की खुलकर तारीफ की है.

Add Comment