नयी दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद अब भाजपा पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का दबाव बढ़ता जा रहा है पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने बिल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है.
माना जा रहा है बीजेपी का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण बनाना हो सकता है? जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई से पहले वकील अश्विनी उपाध्याय ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है. अपने पत्र में उपाध्याय ने कहा है कि वर्तमान समय में देश में जनसंख्या लगातार बढ़ता जा रहा है. जनसंख्या विस्फोट बम विस्फोट से भी अधिक घातक है. ऐसे में इसपर नियंत्रण कानून बनाने को लेकर पहल किया जाए.
14अगस्त को जनसंख्या नियंत्रण पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई-
वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगी. कोर्ट इस मामले में 10 अगस्त तक कानून मंत्रालय और गृह मंत्रालय से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. दरअसल, बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने कोर्ट में याचिका दायर कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की थी.
धारा 370 के पूरे हुए एक साल-
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खात्मे का एक साल पांच अगस्त को पूरा हो गया है. इसे देखते हुए राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. इससेे पहले, 2019 में केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर जम्मू-कश्मीर को मिले अनुच्छेद 370 को हटाया था. धारा 370 हटाने का मामला भी अभी सुप्रीम कोर्ट में है.
जनसंख्या पर क्या कहती है रिपोर्ट-
लैंसेट स्टडी रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी 2048 तक 1.60 अरब तक पहुंच जाएगी. स्टडी में कहा गया है कि 2048 के बाद जनसंख्या में कमी आ सकती है. वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में बुजुर्गों की आबादी बढ़ जाएगी.

Add Comment