MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर. कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला सहारनपुर में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों को जिले में ही रात्रि निवास करने का आदेश पारित किया है.
समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी कार्यालय अध्यक्ष को भेजे आदेश में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कहा है कि जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. यह संज्ञान में आया है कि सहारनपुर में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन जनपद सहारनपुर में दूसरे जिले स्थित अपने निजी आवास से आवागमन कर रहे हैं जिससे कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है.
इसी को आधार मानते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ऐसे अधिकारियों को तलब किया है जो प्रतिदिन या साप्ताहिक रूप से सहारनपुर से बाहर आ जा रहे हैं. जिलाधिकारी ने दूसरे जिलों में निवास करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला सहारनपुर में रात्री निवास करने के आदेश पारित किए हैं.
जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी सहारनपुर से बाहर आवागमन नहीं करेंगे और अपने तैनाती स्थल पर ही रहकर शासकीय कार्यों को पूरा करेंगे.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के इस आदेश के बाद दूसरे जनपदों में रहकर सहारनपुर में आकर प्रतिदिन सेवाएं देने वाले अधिकारियों की नींद गायब हो गयी है.






Add Comment