मुंबई. दुनिया भर को अपने खतरे से चिंता में डालने वाले वायरस कोरोना के खिलाफ वसई विरार नालासोपारा वेस्ट के एक स्कूल बच्चों ने रैली निकाली. जहां बच्चों ने हाथों में तख्ती लेकर कोरोना से बचाव का तरीका बताया वहीं नुक्क्ड़ नाटक के जरिए इसको समझाने की कोशिश की.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुड शेफर्ड इंग्लिश हाई स्कूल की सुपरवाइजर ग्लैडिश चंद्रा के नेतृत्व में छोटे छोटे बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर खतरनाक कोरोना के प्रति जागरूकता रैली निकाली.
बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए भी कोरोना के बारे में आमजन को समझाया और बचाव के तरीके बताए.
अपने पहले ही साल पर बेहतरीन शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता पर फोकस करने के लिए अभिभावकों ने जहां स्कूल की प्रशंसा की वहीं सुपरवाइजर ग्लैडिश चंद्रा की जमकर सराहना की. रैली में शामिल अभिभावक स्कूल की एक्टिविटी के लिए क्रेडिट सुपरवाइजर चंद्रा और स्टाफ को दे रहे थे. इस दौरान पेरेंट्स ने स्कूली शिक्षा पर अपनी संतुष्टि जाहिर की.
वहीं जब हमने सुपरवाइजर चंद्रा से बात की तो उन्होंने कहा बच्चों का बेहतर भविष्य हमारा उद्देश्य है. उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को भी विश्व विकास के मार्ग पर लेकर साथ चलना है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सालों में वह अपने मकसद में जरूर कामयाब होंगी. निश्चित तौर पर बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में सहायक होंगे.



Add Comment