Sonbhadra/uttar pradesh. सोनभद्र के भाजपा के लिए अच्छी ख़बर नही है. जब पूरा देश होली के रंगों में सराबोर था उसी दिन भाजपा के पिछड़ा मोर्चा जिला इकाई के महामंत्री सुनील गिरी की पुलिस ने पिटाई कर दी. अपनी सरकार में मार खाने की खीज़ में अगले दिन यानी कल भाजपा नेताओं ने धरने के चयन किया तो एसपी साहब ने तत्काल दरोगा जी को लाइन हाजिर कर पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी.
दरअसल, मामला सोनभद्र जिले के रेणुकूट चौकी का है जहां भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री सुनील गिरी की चौकी प्रभारी और उनके साथियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. सुनील गिरी ने चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय और उनके साथियों पर बदसलूकी और गाली गलौज के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. जबकि पुलिस ने गिरी पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया है.
बकौल पुलिस सुनील गिरी होली के दिन चौकी पर आए और होली के गीत गाने के साथ अभद्रता करते हुए दरोगा को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद उनकी पिटाई की गई. भाजपा नेता की पिटाई से नाराज़ और नेताओं के पहुंचने पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया गया.
भाजपा नेताओं ने अगले दिन जब शक्ति प्रदर्शन किया तो एसपी सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय को लाइन हाज़िर कर दिया और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी.


Add Comment