नई दिल्ली. पूरी दुनिया मे हाहाकार मचा चुके कोरोना वॉयरस को लेकर हर देश अपने तरीके से एतिहात बरत रहे हैं. भारत ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और अगले एक महीने यानी 15 अप्रैल तक खुद को दुनिया से अलग कर लिया है.
भारत सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर विदेश से आने वाले नागरिकों के वीजा को 15 अप्रैल तक क्रूज़, ई-वीज़ा और वीज़ा को निलंबित कर दिया है.
भारत सरकार ने यह फैसला लगातार मरीज़ों की संख्या बढ़ने के चलते लिया है.
राजस्थान में नए 18 मामलों के सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 69 तक पहुंच गई है. जो चिंता का विषय बने हुए हैं. सरकार लगातार बचाव और सुरक्षित रहने के मैसेज भी जनता को दे रही है.


Add Comment