नयी दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में नौ फरवरी 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी नारेबाज़ी के मामले में नया मोड़ आ गया है.
राजधानी दिल्ली की पुलिस ने न्यायालय को बताया कि अभी तक राज्य सरकार ने कन्हैया कुमार और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने की अनुमति नही दी है. जिसपर दिल्ली की अदालत ने राज्य सरकार को तीन अप्रैल तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. साथ ही अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि आवश्यक मंजूरी हासिल करने के लिए वह राज्य सरकार को रिमाइंडर भेजे.
इस आदेश के साथ ही अदालत ने कार्रवाई 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी.

Add Comment