लखनऊ. देश में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन है. इसी बीच उत्तर प्रदेश से कल अच्छी खबर आएगी. दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार कल 69000 शिक्षकों की भर्ती के परिणाम घोषित करेगी. उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
प्रदेश में 6 जनवरी को हुए परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी बावजूद इसके कट ऑफ मेरिट पर सवाल उठाकर कुछ अभ्यर्थी लखनऊ हाई कोर्ट चले गए थे जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था और कुछ दिन पहले ही सरकार को 1 सप्ताह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने के आदेश जारी किए थे. हाई कोर्ट की ओर से योगी सरकार को राहत दी गई थी. हाईकोर्ट में शासनादेश के अनुरूप कट ऑफ मेरिट पर ही रिजल्ट डिक्लेयर करने का आदेश दिया है. सामान्य वर्ग के 65 फ़ीसदी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 60 फ़ीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण होंगे. 69000 सहायक अध्यापक बनने की इच्छा रखने वाले अधिक अभ्यर्थियों का परिणाम कल मंगलवार को आ जाएगा.
यहां देखें परीक्षा परिणाम
परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव प्रयागराज अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा. अपने परीक्षा परिणाम को अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर देख सकेंगे.
atrexam.upsdc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना परिणाम जान सकेंगे. प्राधिकारी सचिव ने बताया कि रिजल्ट कल मंगलवार को घोषित होगा लेकिन विभाग की वेबसाइट पर 13 मई को अपलोड किया जाएगा. इस परिस्थिति में अभ्यर्थियों को एक दिन अतिरिक्त इंतज़ार करना होगा.






Add Comment