COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

मज़दूरों के घर वापसी से घबराए देशी शराब के व्यापारी, आयुक्त से लगाई गुहार, जानिए क्या हैं उनकी चिंता

अनुज्ञापियो ने वास्तविक बिक्री को एम जी क्यू मानने को आबकारी आयुक्त को भेजा ज्ञापन

SANKALP NEB

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. ज़िले के देशी /विदेशी शराब एवं बीयर कारोबारियों सहित मॉडल शॉप के संचालकों ने आबकारी आयुक्त को ज़िलाधिकारी सहारनपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर कोविड-19 के कारण प्रभावित व्यवसाय से उभरने को गुहार लगाई है.
आबकारी आयुक्त को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 के कारण सहारनपुर से भी मज़दूरों के पलायन से देशी शराब की बिक्री पर 50-80 प्रतिशत तक प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा कुछ विशेष कारोबार छोड़कर सभी प्रभावित हुए व्यवसायिक कार्यो के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों की आय भी बहुत प्रभावित हुई है जो अंग्रेज़ी शराब के उपभोक्ता एवं ग्राहक है और वर्तमान में उनके सम्मुख परिवार संचालन की समस्या खड़ी हुई है. साथ ही शराब की बिक्री प्रभावित हुई है.
भारत सरकार द्वारा सहारनपुर को कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या के कारण रेड ज़ोन में डाला हुआ है और आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए प्रातः 12 बजे तक ही अन्य सामान की दुकान खुल रही है जबकि शराब की बिक्री के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे का समय अवश्य निर्धारित है लेकिन 12 बजे के बाद स्थानीय पुलिस लोकड़ाऊन के अनुपालन में लोगो को घरों से बाहर नही निकलने देते है जिसके कारण भी शराब की बिक्री अपने निम्नस्तर पर है. ऐसे में वर्ष 2020-2021 के लिए निर्धारित एम जी क्यू का उठान सम्भव नही है.
व्यापारियों ने देशी शराब के वार्षिक एम जी क्यू माह अप्रैल 2020 के निजी एम जी क्यू को विलोपित करके शेष वर्ष हेतु दुकान से होने वाली बिक्री अथवा अनुज्ञापी द्वारा थोक अनुज्ञापी से ली गयी निकासी को ही माह का एम जी क्यू मान कर 2020-21का एम जी क्यू निर्धारित किया जाए. व्यापारियों ने अपने ज्ञापन में इंग्लिश शराब का जिक्र भी किया है और कहा कि विदेशी मदिरा, मॉडल शॉप एवम बीयर की दुकानों से होने वाली वास्तविक बिक्री को ही बिक्री माना जाए जिससे अनुज्ञापिगण आर्थिक क्षति से बच कर राज्य सरकार के राजस्व प्राप्ति में सहभागी बन सके. ज्ञापन देने वालो में सभी अनुज्ञापापियो में संजय कर्णवाल, राजीव तलवार,तजिंदर कौर,सोनिया धवन,विनीत, नामित, संजय सैनी, नीना नारंग,रमेश कर्णवाल,नीलम उप्पल सहित काफी संख्या में हस्ताक्षर कर्ता भी मौजूद रहे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.