नयी दिल्ली : लोन लेकर कारोबार शुरू करने की इच्छा अगर आप रखते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. केंद्र सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है किस सिर्फ एक फोन कॉल से आपको जरूरत का लोन मिल जाए. अगले वित्त वर्ष में आम लोगों को ऐसी व्यवस्था देने की तैयारी केंद्र सरकार की है.
केंद्र सरकार ने माना है कि बैंक वेरीफिकेशन के नाम पर अनावश्यक रूप से अधिक समय लगाते हैं जिससे ग्राहक का नुकसान होता है. बैंक अमूमन 10 दिन या उससे ज्यादा दिन लोन करने में लगा देते हैं मोदी सरकार से पहले यह प्रक्रिया 20 दिन में पूरी होती थी. लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद यह 10 दिन कर दी गई थी. अब केंद्र सरकार की नई योजना की बात से लोन एक दिन में हो जाना संभव हो जाएगा. सरकारी सूत्रों की मानें तो सरकार के पास लोगों की अधिकतर जानकारी मौजूद है ऐसे में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान किया जाएगा. गौरतलब है कि 30 करोड़ पैन कार्ड आधार से लिंक करा लिए गए हैं जबकि 17 करोड़ पेन कार्ड को 31 मार्च तक लिंक करने की योजना है. ऐसे में यदि आपका आधार कार्ड पैन कार्ड दोनों लिंक है तो आपको लोन लेने में आसानी रहेगी.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment