टॉप न्यूज़

Delhi violence: HATE SPEECH के लिए सोनिया, प्रियंका,केजरीवाल समेत कई नेताओं पर एफआईआर के लिए हाई कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली. हेट स्पीच को लेकर याचिकाओं को दाखिल करने का दौर अभी जारी है. आज दिल्ली हाईकोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा, आप विधायक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई लोगों के खिलाफ घृणित भाषण देने के आरोप में कई याचिकाएं दाखिल की गई. कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ दायर हुई याचिकाओं में कल सुनवाई के बाद गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान, आप विधायक अमानतुल्लाह खान आदि पर भी हेट स्पीच के चलते एफआइआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. सभी याचिकाकर्ता अलग अलग हैं.
हिंदू सेना ने अपनी याचिका में नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर घृणित भाषणों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का भी अनुरोध न्यायालय से किया है. याचिका में कहा गया है कि एआईएमआईएम के मुंबई के विधायक वारिस पठान के द्वारा हेट हेट स्पीच दिए जाने के बाद ही दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव हो गया और हिंसा में तकरीबन 33 लोगों के जान चली गई.

वहीं एक अन्य याचिका में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ वकील संजीव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.संजीव कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर, रेडियो जॉकी साइमा आदि पर भी एफआईआर की मांग की है.

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से सख्त निर्णय लेने की अपील की है.
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में हेट स्पीच को लेकर भाजपा नेताओं पर सुनवाई जारी है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध