जिलाधिकारी ने कोविड-19 महामारी के दौरान बैंक में कारोबार संचालन हेतु जारी किए विशेष निर्देश
सहारनपुर, 30 अप्रैल 2020, कोरोना वायरस की महामारी के चलते बैंकों में कारोबार संचालन हेतु विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में केन्द्र सरकार द्वारा कुछ वर्गों जैसे जनधन महिला खाता धारक, मनरेगा भुगतान, गरीब वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग जन और पेंशनर आदि को राहत प्रदान करने हेतु उनके खातों में डीबीटी माध्यम से धनराशि जमा की गयी है। इस कारण जनपद में बैंक की कुछ शाखाओं में भीड होने के कारण सोशल डिसटेन्सिंग नियम का पालन नहीं होने के समाचार मिल रहे है। जो उचित नहीं है।
श्री अखिलेश सिंह ने इसको ध्यान में रखते हुए जनपद सहारनपुर की समस्त बैकों की शाखाओं में बचत खातों में ग्राहक को निम्नानुसार भुगतान करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अब जिन बचत खातों का अंतिम अंक 0या 01 है उन बचत खातों में भुगतान प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। जिन बचत खातों का अंतिम अंक 02 या 03 है उन बचत खातों में भुगतान प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। जिन बचत खातों का अंतिम अंक 04 या 05 है उन बचत खातों में भुगतान प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। जिन बचत खातों का अंतिम अंक 06 या 07 है उन बचत खातों में भुगतान प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जाएगा। जिन बचत खातों का अंतिम अंक 08 या 09 है उन बचत खातों में भुगतान प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यदि किसी दिन बैंक अवकाश रहता है तो उस दिन का नियत भुगतान शनिवार को किया जाएगा। शनिवार को अवकाश की दशा में भुगतान सोमवार को किया जाएगा। अतः खाताधारकों से अनुरोध है कि बैंक/ए0टी0एम0/बिजनस कोरेसपोन्डेटं पर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क/कपडा आदि से मुंह ढक कर बैंकिग सेवाएं प्राप्त करें.



Add Comment