नई दिल्ली. बिहार की राजनीति में बर्चस्व रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता रहे डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया. आरजेडी प्रमुख लालू यादव के करीबी रहे रघुवंश प्रसाद लोगों के बीच बाबू के नाम से जाने-पहचाने जाते थे.
सांस की तकलीफ के बाद एम्स मेंं भर्ती हुए थे बाबू
सांस में तकलीफ़ के चलते रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज 4 अगस्त से ही दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था और वो पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे. रघुवंश बाबू की निगरानी 4 डॉक्टर, ICU में कर रहे थे.
एम्स से ही आरजेडी से दिया था इस्तीफा
कुछ दिन पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा था. दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा एक सामान्य पन्ने पर लिखकर भेजा था. इसमें उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को संबोधित करते हुए लिखा था कि
“जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं. पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया. मुझे क्षमा करें”.

Add Comment