MOHIT RAI JASWAL
इंदौर/सहारनपुर.कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मी से लेकर पुलिसकर्मी तक और चिकित्सा विभाग से लेकर सफाई कर्मी तक सभी कोरोना के वायरस के खिलाफ युद्ध में फ्रंट लाइन पर मेहनत कर रहे हैं. कोरोना वीरों के परिवार कई बार मेहनत के दौर में पीछे छूट जाते है.ऐसा ही एक मामला सहारनपुर का है.
दरअसल सहारनपुर के आवास विकास के रहने वाले डॉ विवेक सिंह चौहान इंदौर के एक अस्पताल में कोरोना के संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं. सहारनपुर से खास लगाव रखने वाले विवेक सिंह चौहान ने कर्म को प्रधान माना और परिवार से पहले कर्म को चुना. वह निरंतर कोरोना के मरीजों का ध्यान रख रहे है. उनके उपचार में लगे हुए हैं. विवेक की माताजी इंदौर में ही उनके साथ रहती हैं.लेकिन पिछले कई दिनों से डॉक्टर विवेक अपनी माता जी से भी नहीं मिल सके. वह लगातार अस्पताल में रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.
10 अप्रैल को सहारनपुर में दादी के देहांत होने के बाद भी विवेक अपनी दादी से नहीं मिल सके. डॉक्टर विवेक की दादी उनके चाचा चाची के साथ सहारनपुर में ही रहती थी.
डॉक्टर विवेक चौहान कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर में रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सुरक्षित रहें.


Add Comment