सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते देश में लॉक डाउन 2.0 चल रहा है. पुलिस तमाम तरह की शख्तियां लोगों के साथ कर रही है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग और उनको घरों में रखा जा सके. बावजूद इसके लोग सड़क पर उतरने से बाज नहीं आ रहे हैं.ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अब पुलिस ने नया तरीका अख्तियार कर लिया है. पुलिस अब लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि सीधे एफ आई आर दर्ज कर उनके घर एफ आई आर की कॉपी होम डिलीवरी करा रही है.
ताजा मामला सहारनपुर नगर के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी नुमाइश कैंप का है जहां चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके घर जाकर एफ आई आर की कॉपी होम डिलीवरी कराई. चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए कई लोगों के घरों में एफ आई आर की कॉपी स्वयं होम डिलीवरी की. इस बारे में चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अब जो व्यक्ति क्षेत्र में अनावश्यक घूमता हुआ दिखाई देगा या लॉक डाउन का उल्लंघन करता हुआ दिखाई देगा, उसको इसी प्रकार से सबक सिखाया जाएगा. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और एफ आई आर की कॉपी उनके घर भिजवाई जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से लोग हैरान हैं.

Add Comment