COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

एक दिन दो फैसले: एक से मिली राहत दूसरे से मिली प्रेरणा, जानिए क्यों ख़ास हैं दोनों फैसले

  • नगर निगम भवनों पर एक साल तक नहीं बढ़ाएगा टैक्स
  • लिलिपुट स्कूल ने भी तीन महीने की बच्चों की फीस की माफ

MOHIT RAI JASWAL

सहारनपुर. नगर निगम ने वैश्विक महामारी कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए मकानों पर अपना टैक्स बढ़ाने का निर्णय एक साल के लिए स्थगित कर दिया है. मेयर संजीव वालिया ने यह जानकारी आज यहां पत्रकारों को दी.

नगर निगम कार्यकारिणी की गत दिनों हुई बैठक में सहारनपुर महानगर के भवनों पर अधिकारियों ने पचास प्रतिशत गृह कर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, अनेक पार्षदों के विरोध के बाद लगभग 25 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने का निर्णय विचाराधीन था. जिस पर बोर्ड की अगली बैठक में निर्णय लेकर उसे अमली जामा पहनाया जाना था. लेकिन कोरोना महामारी के दृष्टिगत आर्थिक संकट को देखते हुए निगम ने टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव एक साल के लिए स्थगित कर दिया है. यानि किसी भी तरह के भवन पर अभी एक वर्ष तक हाउस टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा.
उधर, दुर्गा विहार स्थित लिलिपुट ड्रीम स्कूल के प्रबंधक राज ठकराल व संचालक/प्रिंसीपल प्रीति ठकराल ने महापौर संजीव वालिया को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि राष्ट्रीय आपदा कोरोना से उत्पन्न संकट को देखते हुए स्कूल ने अप्रैल, मई व जून तीन महीने की फीस बच्चों के अभिभावकों से न लेने का निर्णय किया है. उन्होंने बताया कि जिस अभिभावकों ने फीस जमा कर दी है, उनकी फीस आगामी महीनों में समायोजित कर दी जाएगी. स्कूल प्रंबधकों ने अभिभावको को विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में स्कूल उनके साथ है.
महापौर संजीव वालिया लिलिपुट स्कूल के प्रबंधकों के फैसले का स्वागत करते हुए अन्य स्कूलों से भी इसका अनुकरण करने का आह्वान किया है. साथ ही उन्होंने सभी संस्थानों/प्रतिष्ठानों/दुकानों के स्वामियों से भी आह्वान किया है कि वे अपने यहां सेवारत कर्मचारियों का वेतन न काटे. उन्होंने समर्थ भवन स्वामियों से भी अनुरोध किया है कि वें भी अपने किरायेदारों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक रवैया रखें.