भारत का नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का मामला विकराल रूप धारण करने लगा है. यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने शादियों में दी गई छूट को वापस ले लिया है. अब दिल्ली में 200 के स्थान पर केवल 50 लोगों को ही शादियों में शामिल होने की अनुमति होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से कोरोना संक्रमण से प्रभावित और भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग करेगी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना स्थिति सामान्य होने पर शादियों में पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी जिसे अब फिर से वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही सरकार संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगी जाएगी.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या हालांकि पर्याप्त है लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी के लिए केंद्र सरकार से कहा गया था जिसमें सरकार द्वारा मदद मिली है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. लोगों से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोग अपना ध्यान रखें बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं. ऐसा ना करें उन्होंने अपील की और कहा कि मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
बता देना जरूरी है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 99 लोग कोरोनावायरस शिकार हो गए जो महाराष्ट्र से ज्यादा हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चलते इस महीने भर का अगर डाटा उठाया जाए तो उसके मुताबिक हर 1 घंटे में 4 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो रही है. केवल नवंबर में दिल्ली में अब तक की ग्यारह सौ लोग अपनी जान वैश्विक महामारी से गवा चुके हैं.
वर्तमान में देश में कुल 8874000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से तकरीबन 1.3 लाख लोग कोरोनावायरस जान गवा चुके हैं. अगर कोरोना से संक्रमितों की बात की जाए तो सबसे अधिक राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और केरल हैं. इन स्थानों पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामला सामने आ रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि स्थिति यही रही तो फिर से दिल्ली के कुछ इलाकों में लॉकडाउन किया जा सकता है. लेकिन अंतिम निर्णय सरकार के आदेश के बाद ही हो सकेगा.देखना महत्वपूर्ण होगा कि कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार क्या निर्णय लेती है? कोरोना की वापसी के कारण बेल्जियम फ्रांस जैसे देश पहले ही दोबारा से लोग लगा चुके हैं.

Add Comment