कोविड-19 यानी वैश्विक महामारी कोरोना दुनिया के लिए एक सवाल बनकर पिछले 1 साल से सामने हैं जिसके जवाब में वैक्सीन की तलाश में कई देश लगे हुए हैं. हालांकि भारत समेत ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन अंतिम चरण में है. वैक्सीन आने तक सुरक्षा अपनाने की अपील की जा रही है. जागरूकता को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है. कोरोना से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय सरकारों द्वारा समय-समय पर बताया जा रहा हैं. कई समाजसेवी संगठन इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता और मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,… इसका नाम है कोरोना का नाम है कोरोना!!
दरअसल वीडियो में एक शक्स ढपली बजा कर कोरोना पर गीत गा रहा है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है. इतना ही नहीं एतिहात बरतने के मकसद से लोगों से अपील भी कर रहा है. अब तक तकरीबन 1.05k से ऊपर लोगों ने वीडियो को देख लिया है. वीडियो में शख्स द्वारा गीत के बोल में इसका नाम है कोरोना, इसका नाम है कोरोना काफी पसंद किया जा रहा है.

Add Comment