उत्तर प्रदेश का लखनऊ. सरकार ने 23 नवंबर से यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को खोलने का फैसला किया है. इसके लिए बाकायदा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. 25 मार्च से देशभर में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगाया गया था, तभी से देश के स्कूल कॉलेज अन्य सभी शिक्षक संस्थान बंद है. हालांकि सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया है. लेकिन उसमें उपस्थिति को लेकर 50% तक की ही अनुमति दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 23 नवंबर से कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं. आदेश को धरातल पर उतारने के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भीड़ इकट्ठी ना हो इसका ध्यान रखने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही 50% से अधिक विद्यार्थियों को कालेज विद्यालय में आने से रोकने को कहा गया है.
गाइड लाइन में क्या खास है?
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल कॉलेज में केवल 50% ही छात्र छात्राएं उपस्थित हो सकेंगे.
कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को मास्क पहनना होगा.
सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा.
कॉलेज में आने वाले सभी लोगों के थर्मल स्कैनिंग होगी.
इसके साथ ही हैंड वॉश और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी.
आने वाले छात्र-छात्राओं के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी अनिवार्य होगी.
कॉलेज आने के लिए अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी.
इन नियमों को फॉलो किए बिना कॉलेज में नहीं जाया जा सकेगा. हालांकि बेसिक शिक्षा और जूनियर स्कूलों को लेकर सरकार अभी कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है.

Add Comment