आप सभी के लिए हम आज से इतिहास की जानकारी से भरपूर नॉलेज के नाम से नई सीरीज़ शुरू कर रहे हैं, आशा है कि विद्यर्थियों से लेकर ज्ञान को संजोने तक के वर्ग के लोग इससे लाभ उठा सकेंगे. डॉ डैनी सक्सेना द्वारा रोज यह इतिहास अपडेट किया जाता है, इसके लिए हम डॉ सक्सेना के आभारी हैं. आपसे भी अनुरोध है कि इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी इस अमूल्य ज्ञान को इकट्ठा कर सकें. आज की पहली किस्त…
डॉ. डैनी सक्सेना
आज ही के दिन सन् 1989 ई. में अन्तरिक्ष में एक विचित्र घटना घटी। जब मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, शनि ग्रह, अरुण ग्रह (यूरेनस ग्रह), वरुन ग्रह (नेप्च्यून ग्रह) और चंद्रमा एक ही सीध में आये थे।
आज ही के दिन सन् 1830 ई. में झलकारी बाई (22.11.1830 - 04.04.1857) का जन्म हुआ था । वे झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति थीं। वे लक्ष्मीबाई की हमशक्ल भी थीं इस कारण शत्रु को गुमराह करने के लिए वे रानी के वेश में भी युद्ध करती थीं।
आज ही के दिन सन् 1864 ई. में रुक्माबाई राउत (22.11.1864 - 25.09.1955) का जन्म हुआ था। वे भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं। वह एक ऐतिहासिक क़ानूनी मामले के केंद्र में भी थीं, जिसके परिणामस्वरूप ‘एज ऑफ कॉन्सेंट एक्ट, 1891’ नामक क़ानून बना था।
आज ही के दिन सन् 1892 ई. में मीरा बेन जिनका मूल नाम ‘मैडलिन स्लेड’ (22.11.1892 - 20.07.1982) का जन्म हुआ था । वे एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की बेटी थीं। इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गाँधी जी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया था। नि:स्वार्थ उनके आदर्शों पर चलकर खादी अपनाना, पहनना और उसका प्रचार-प्रसार करना किसी विदेशी द्वारा हो तो निश्चित ही सराहनीय है। गांधीजी को मीरा बेन एक बहन, एक बेटी, एक मित्र से भी बढ़कर मिलीं, उनका हर कदम पर साथ दिया और सहारा बनीं।
आज ही के दिन सन् 1997 ई. में भारत की डायना हेडेन विश्व सुन्दरी बनी।
K e e p S o c i a l D i s t a n c e

Add Comment