इरादे कुछ बड़ा करने का हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती. बस उस राह पर मजबूत इरादे के साथ चलना होता है. लोग आपको अपना आदर्श मान लेते हैं और फिर आप के नक्शे कदम पर चल पड़ते हैं. ऐसे ही एक व्यक्तित्व का आपसे आज साक्षात्कार करा रहे हैं. मेरठ की रहने वाले एनी सिंह आज की तारीख़ में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. मुंबई के सीने और टीवी जगत में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी एनी सिंह मेरठ के सोमदत्त विहार में रहने वाले रिटायर एयर फोर्स ऑफिसर पीवी सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं. एनी सिंह पिछले 6 वर्षों से मुंबई में हैं और कई प्रोजेक्ट कर चुकी हैं.
जन्म स्थान के महत्व और इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एनी सिंह ने मेरठ जिले के रोचक पहलुओं पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का प्लान किया. उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए प्रसिद्ध मीडिया हाउस जैनेक्स मीडिया को साथ लिया और चल पड़ी एक नई शुरुआत पर. कई कड़ियों वाले डॉक्यूमेंट्री फिल्म की सूत्रधार यानी एंकर भी खुद एनी सिंह होंगी. हाल ही में मेरठ के कुछ हिस्सों में उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की पहली कड़ी की शूटिंग भी पूरी की गई. एनी सिंह इस डॉक्यूमेंट्री की कड़ियों को खुद ही प्रोड्यूस कर रही हैं. उन्होंने शूटिंग की जिम्मेदारी जेनेक्स मीडिया प्रोडक्शन को सौंपी है.
क्या कहते हैं जनक्स मीडिया प्रोडक्शन के स्टीफन
प्रतिष्ठित मीडिया हाउस जेनेक्स मीडिया प्रोडक्शन के सैम स्टीफन ने एनी की इस कोशिश की तारीफ़ की. उन्होंने बताया कि जो डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हो रही है उनकी कड़ियों में सरधना चर्च, औघड़नाथ मंदिर, अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति समेत कई विषयों को प्रदर्शित किया जाएगा.
टैलेंट को जगह देंगी एनी
डॉक्यूमेंट्री फिल्म और अपने ऐतिहासिक पहल के बारे में एनी सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा वह मेरठ के टैलेंट को भी इन कड़ियों में स्थान देंगी. मसलन कलाकार, सिंगर, डांसर के अलावा हर विद्या के बेहतरीन कलाकारों पर भी उनकी कुछ कड़ियां आधारित होंगी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन कड़ियों की शूटिंग नवंबर और दिसंबर में की जाएगी और 26 जनवरी को पहली कड़ी रिलीज करने की कोशिश रहेगी.
कैसी रहा है एनी सिंह का सफऱ
अगर एनी सिंह के अब तक करियर के सफर की बात की जाए तो एनी सिंह वर्तमान में बालाजी मेडिकल योर्स 24 सीजन और अनिल कपूर के साथ गुजराती मूवी कर रही हैं. इसके अलावा एनी हमारी बेटी राज करेगी धारावाहिक, हंसराज हंस और राजा हसन के साथ म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं. इतना ही नहीं क्राइम पेट्रोल के भी कई एपिसोड में आपने एनी सिंह को देखा होगा. इसके अलावा एनी टीवीएस स्कूटी के ऐड में भी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ चुकी हैं.
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए एनी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी शुरुआत जनैक्स मीडिया के सैम स्टीफन के साथ ही किया था जिसमें वह जैना ज्वेलर्स के ऐड में दिखाई दी थीं.

Add Comment