सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉकडाउन के दौरान पुलिस रिवेन्यू से लेकर चालान तक की की प्रक्रिया कर रही है. इसमें असामाजिक तत्वों से लेकर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों तक को पुलिस सबक सिखा रही है.
पुलिस ने इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में दो लोगों पर धारा 188 के तहत मुकदमा लिख कार्रवाई की है. शांति भंग की आशंका के चलते 9 लोगों को धारा 107/ 116/ 151 में बांधा है.
स्थानीय जिला पुलिस ने वाहन चेकिंग में रिकॉर्ड तोड़ा पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 1774 वाहनों को चेक किया जिसमें 680 चालान किए गए जबकि 12 लोगों के पास पर्याप्त कागजात ना होने पर उनके वाहनों को सीज किया गया.
सहारनपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 798800 रुपए का शमन शुल्क भी वसूल किया.
23 मार्च से लेकर 24 जून तक पुलिस की कार्रवाई
- धारा 188 का उल्लंघन- 1128 मुकदमा
- धारा 188 के उल्लंघन में कार्रवाई- 5961 लोग के खिलाफ
- धारा 107 /116/ 151 में कार्रवाई- 5710 लोगों के खिलाफ
- वाहन चेक किए- 101208
- कुल चालान किए- 26200
- कुल सीज वाहनों की संख्या- 1701
- रिवेन्यू कलेक्शन- 2 करोड़ 58 लाख 97 हजार 600 रुपये






Add Comment