सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन किया गया था. इस दौरान सरकार द्वारा नागरिकों के पालन हेतु गाइडलाइन जारी की गई थी लेकिन जहां अधिकतर लोगों ने गाइडलाइन का पालन किया वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने लॉक डाउन में कानून का पालन नहीं किया. उनके खिलाफ पुलिस ने लगभग पूरे देश में कार्रवाई की.
उत्तर प्रदेश के पश्चिम में स्थित अंतिम जिला सहारनपुर में पुलिस ने इस दौरान कीर्तिमान स्थापित किया. पुलिस ने 23 मार्च से लेकर आज 6 जून तक 77416 वाहनों को चेक किया जिनमें 19454 वाहनों का चालान किया और 1622 वाहनों को सीज कर दिया.
इस दौरान पुलिस ने सरकारी खाते में बढ़ोतरी करते हुए 18871200 रुपए का शुल्क भी वसूल किया. जनपद पुलिस ने धारा 151/ 107/ 116 में 5475 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की वहीं धारा 188 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत 1100 मुकदमे दर्ज कर 5908 लोगों पर लॉक डाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की.
गौरतलब है कि जनपद में वर्तमान में 255 कोरोनावायरस के मामले हैं जिनमें 41 मामले सक्रिय हैं और 214 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.
Lock down 5.0/unlock 1: इस जिले में 5908 लोगों ने नही किया लॉक डाउन का पालन, मिली पुलिस से सज़ा









Add Comment