लखनऊ/ प्रयाग राज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दरोगा को बेलगाम होना भारी पड़ गया. दरोगा की हरकत से नाराज मुख्यमंत्री ने ना केवल दरोगा को निलंबित करवाया बल्कि दरोगा से जुर्माना वसूलने का आदेश भी दिया जिसके बाद पीड़ितों में खुशी है.
दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दरोगा ने पुलिस की छवि को शर्मसार कर दिया. बुधवार को गाजीपुर के घूरपुर में लगी सप्ताहिक सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में किसान सब्जियां लेकर पहुंचे थे और करमा रोड के किनारे बैठकर सब्जियां बेचने बेच रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे घूरपुर थाने में तैनात दरोगा सुमित आनंद सिंह ने सड़क किनारे रखे किसानों की सब्जियों को अपनी गाड़ी के तले रौंद दिया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल दरोगा सुमित आनंद सिंह को सस्पेंड कर दिया और मौके पर पहुंचकर सब्जी विक्रेताओं को लगभग 8000 रुपये मुआवजा दिया अभी तक 11 लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है जिसकी भरपाई दरोगा की तनख्वाह से की जाएगी.
पूरे मामले की जानकारी प्रयागराज पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से दी है.

Add Comment