सहारनपुर/उत्तर प्रदेश.लोक डाउन के बावजूद कोरोना के बढ़ते मामलों से डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने जनपद वासियों से नियमों का पालन करने की अपील की है. पालन न करने की दशा में कार्रवाई का संकेत भी जिलाधिकारी ने दिया है.
मीडिया को जारी एक बयान में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि
“2 महीने से भी अधिक समय तक लॉक डाउन के उद्देश्य को समझने की जरूरत है. लॉक डाउन का परपज़ को लोग समझें कि किस उद्देश्य से लॉक डाउन किया गया था. सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझें कि सोशल डिस्टेंसिंग किस तरह से कोरोना के संक्रमण को रोकती है. सरकार के आदेश और निर्देश के मुताबिक मार्केट खोली जा रही हैं इसके बावजूद लोग कहीं कहीं लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही से नहीं कर रहे हैं. इसको हम लोग देखेंगे और पुलिस के माध्यम से और भी अधिक कढ़ाई सुनिश्चित कराई जाएगी.”
उन्होंने हॉटस्पॉट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि
“कहीं अगर सिंगल केस है तो ढाई सौ मीटर तक के एरिया को सील किया जाता है लेकिन अगर कलस्टर केसेस है यानी संख्या बहुत ज्यादा है तो उसको हॉटस्पॉट एरिया में रखा जाता है और भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के जो आदेश होंगे उसी के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी.”
गौरतलब है कि जनपद सहारनपुर में अभी तक 255 कोरोना के मामले सामने आए हैं जिनमें से 41 लोग के मामले एक्टिव हैं जबकि 214 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.












Add Comment