COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

Covid-19, effect : सड़क पर ही नहीं अगर दुकान में बैठकर भी मास्क नहीं लगाया तो हो सकती है कार्रवाई, पढ़िये क्यों

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रभाव के चलते देश में चार चरणों में लॉक डाउन किया गया. लॉक डाउन को पांचवें चरण में भी 30 जून तक बढ़ाया गया लेकिन उसको नाम अनलॉक वन दिया गया जिसके 3 चरणों में धीरे धीरे देश खुलेगा. आर्थिक गतिविधियों की अनुमति देने के साथ ही प्रशासन ने बाजार और सड़क पर निकलने के लिए मानक तय किए है. इन मानकों की अवहेलना करने पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.
शुक्रवार को देवबंद क्षेत्र में दुकान पर बैठे दुकानदारों और सड़क पर चल रहे दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. कईयों के चालान किए गए तो कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया.
दरअसल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए देवबंद के बाजारों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के अंतर्गत दुकानों व सड़क पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का चालान कर उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई. एसडीएम देवबंद देवेंद्र पाण्डेय, सीओ चोब सिंह और कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा के नेतृत्व में हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना मास्क लगाए दो जनरल स्टोर और दो मेडिकल स्टोर स्वामियों के चालान कर दिए. इतना ही नहीं उन्होंने कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने पर दो रेस्टोरेंट्स स्वामियों का चालान करते हुए ग्राहकों को रेस्टोरेंट में बैठाकर खाद्य सामग्री उपलब्ध न कराने की हिदायत दी. इसके अलावा हाईवे पर चेकिंग करते हुए दर्जनों वाहन चालकों का भी मास्क ना लगाने के कारण चालान किया गया.