COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Covid-19 Saharanpur update:जिले की स्थिति संतोषजनक, हर स्थिति से निपटने को तैयार, जानिए जिलाधिकारी की क्या है तैयारी

सहारनपुर जिले में प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों के लिए 15 सौ बिस्तरों की व्यवस्था की : डीएम अखिलेश सिंह

सहारनपुर (सुरेंद्र सिंघल/गौरव सिंघल)। सहारनपुर जिले में प्रशासन कोरोना संक्रमितो के उपचार के लिए 1500 सौ बिस्तरों का प्रबंध कर रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज इस संवाददाता को यह जानकारी दी। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि चार सौ बिस्तरो की क्षमता ग्लोकल मेडिकल कालेज अस्पताल में है। 40 बिस्तर फतेहपुर सीएचसी में है, 200 बिस्तर राजकीय मेडिकल कालेज में, डेढ सौ बिस्तर का प्रबंध जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज देवबंद और इतने का ही प्रबंध देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज में कराया गया है। गंगोह के शोभित मेडिकल कालेज, धन्वंतरी मेडिकल कालेज आदि स्थानों पर कुल मिलाकर 15 सौ बैड की व्यवस्था करा दी गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना के 253 के करीब मामले आए है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अहतियात के तौर पर जिले में 15 सौ लोगोे के उपचार की पूरी व्यवस्था कर रहा है। उन्होने फिलहाल स्थिति पर संतोष जताया लेकिन कहा कि प्रशासन पूरी तरह सर्तक और सक्रिय है। देवबंद और गंगोह जैसे बडे क्षेत्र इस बीमारी से मुक्त हो गए है। इन दोनो स्थानों के करीब डेढ सौ रोगी स्वस्थ होकर घरो को जा चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल में ट्रयूनेट मशीन आई है। जो प्रतिदिन 50 नमूनो की जांच करेगी। अभी उसे चलाने के लिए तकनीशियन की व्यवस्था नहीं हुई है। चिकित्सा, शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य दिनेश सिंह मार्तोलिया को ऐसी ही एक और मशीन खरीदने की अनुमति दे दी है। तीन दिन पूर्व इस विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना से सहारनपुर दौरे के वक्त कमिश्नर संजय कुमार ने ट्रयूनेट मशीन का मामला मंत्री के संज्ञान में लाया था। मंत्री खन्ना ने विभागीय निदेशक केके गुप्ता से फोन पर तत्काल वार्ता कर इस संबंध में फैसला लेने को कहा था।