सहारनपुर. झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान छेड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि ऐसे डॉ या हॉस्पिटल जो मान्यता प्राप्त नहीं है उन्हें किसी भी हालत में अस्पताल चलाने की अनुमति नहीं होगी.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सालय जो मान्यता प्राप्त नहीं है और प्रसव करा रहे हैं इन को चिन्हित किया जाए साथ ही साथ झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.
समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी ने ई-टेन्डरिंग, प्राईवेट चिकित्सालयों से प्रसवों का डाटा एकत्र करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने ब्लाॅक स्तर पर अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा कर सुधार लाने हेतु निर्देशित किया. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि एमरजेन्सी में जैम पर किसी सामान का मूल्य बाजार से अधिक होने की दशा में जिला स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन के उपरान्त उसे खरीदा जा सकता है. उन्होंने संस्थागत प्रसवों, महिला नसबन्दी, आयुष्मान भारत, प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना कार्यक्रमों की समीक्षा की.
इसके अलावा जनपद सहारनपुर में कोविड-19 के मरीजों को क्वारन्टाइन, सैम्पल लेने, पाॅजिटिव मरीजों के समुचित उपचार तथा क्वारन्टाइन सेन्टरों के रखरखाव की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों एवं मरीजों के खान-पान की व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्देश भी दिये. उन्होंने समस्त ब्लाॅकों को कोरोना हेतु रेण्डम सैम्पल कराने हेतु निर्देश दिये. बैठक में प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डा0बी0एस0सोढी मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 सुनीत कुमार वार्णेष्य प्रमुख अधीक्षक एस0बी0डी0, डा0 अनिता जोशी मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, डा0 दयाल शरण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एन0एच0एम0, डा0 वी0एस0 पुण्डीर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 धर्मवीर सिंह, शिवांका गौड, जिला मलेरिया अधिकारी, आशा त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, आई0एम0ए0 सचिव, मेडिकल काॅलेज के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एन0एच0एम0, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबन्धक, जिला लेखा प्रबन्धक, मण्डलीय यूनिसेफ कोर्डिनेटर, डब्लू एच0ओ0 प्रतिनिधि व डी0एफ0पी0एस0 उपस्थित रहे.













Add Comment