COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

Covid-19 Update : जिले में आज कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस सामने आए, संख्या पहुंची 651, 14 एरिया हॉटस्पॉट

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले रोज सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने प्रत्येक सप्ताहांत में 55 घण्टे का लॉक डाउन कर दिया है. लेकिन इसका कोई खास प्रभाव पड़ता दिखाई नही दे रहा है. आए दिन जनपद में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आज भी जनपद में 9 नए कोरोना संक्रमण के मामले मिले जिसके बाद प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
सहारनपुर में आज 9 नए मरीज पाए गए जिनमें सहारनपुर नगर के गोविंद नगर के 2 मरीज, मिशन कम्पाउंड के 2 मरीज, शेखपुरा, नया चिलकाना बस स्टैंड, इंद्रा कॉलोनी, नया आवास विकास, अग्रसेन विहार और रेलवे कॉलोनी से एक एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिले में अगर एक्टिव मामलों की बात करें तो वर्तमान में 128 मामले एक्टिव हैं जबकि कोरोना संक्रमित की संख्या 651 हो गई है. 518 लोग ऐसे रहे हैं जिन्होंने महामारी को मात दी है और स्वस्थ होकर घर चले गए हैं जबकि जनपद में कोरोना से 6 मौतें हुई हैं. पिछले 24 घंटे में 3 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर गये हैं. जिले में वर्तमान में 14 हॉटस्पॉट एरिया हैं.

प्रदेश में क्या है कोरोना का अपडेट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2151 नये मामले भी सामने आये हैं. इनमें कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 230 मरीज पाये गये हैं. इसके अलावा लखनऊ में 212, झांसी में 151, वाराणसी में 95 और मुरादाबाद में 90 नये मरीज सामने आये हैं. इस अवधि में 1024 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में अब तक 31,855 लोग पूरी तरह उपचारित होकर घर जा चुके हैं. प्रदेश में इस समय उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 20,204 है. जबकि वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1229 हो गयी है.