नयी दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है. बचाव की कोशिशें हो रही हैं लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नही खोजा जा सका है.
कोरोना संकट के बीच एम्स के एक प्रोफेसरों के समूह ने हर्ड इम्युनिटी की वकालत की है.इसके लिए स्कूल और कॉलेजों के बेहतर विकल्प के रूप में भी सुझाया गया है. समूह ने सरकार को सलाह दिया है कि स्कूल कॉलेज को फिर से खोला जाना चाहिए, जिससे छात्रों के बीच सामूहिक तौर पर हर्ड इम्यूनिटी विकसित हो.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एम्स के चिकित्साविदों ने सरकार से देश में कोरोना से लड़ने के लिए वेक्सिन के समानांतर व्यवस्था की सलाह दी है. एम्स के प्रोफेसर संजय कुमार राय कहते हैं, स्कूल कॉलेज खुलने से छात्रों के बीच हर्ड इम्यूनिटी बढ़ेगा. इससे कोरोना की लड़ाई और आसान हो जाएगी. वहीं डीवाई पाटिल पुणे में प्रोफेसर अमिताभ बनर्जी ने कहा कि देश में कोरोना से लड़ने के लिए स्कूल कॉलेज खोलना भी कारगर हो सकता है. उन्होंने इसके लिए अमेरिका का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि अमेरिका में 24 जिले में एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है.
क्या होता है हर्ड इम्युनिटी
हर्ड इम्युनिटी यानी सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता. इसका मतलब ये है कि भविष्य में लोगों को बचाने के लिए फिलहाल आबादी के एक तय हिस्से को वायरस से संक्रमित होने दिया जाए. इससे उनके जिस्म के अंदर संक्रमण के खिलाफ सामूहिक इम्युनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी.
इससे शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज़ बनेंगी. जिसे उनके जिस्म से निकालकर वैक्सीन तैयार करने की कोशिश की जा सकती है. क्योंकि इससे फिर दोबारा कभी ये वायरस ना तो उन्हें संक्रमित करेगा और ना ही दूसरों को. कोरोना की वैक्सीन बनाने का वैज्ञानिकों को यही सबसे तेज़ तरीका समझ आ रहा है.
मानव संसाधन मंत्रालय ने अभिभावकों से राय और फीडबैक मांगा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार और अभिभावकों से स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर फीडबैक मांगा है. मंत्रालय ने पूछा है कि स्कूल कब और कैसे खोले जाएं इसके लिए अभिभावक अपना सुझाव दें. इसके साथ ही मंत्रालय ने सभी राज्य के सचिव को भी पत्र लिखा है.
कोरोना पर क्या है अपडेट
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 11,18,043 हो गये हैं जिसमें 3,90,459 सक्रिय मामले, 7,00,087 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट और 27,497 मौत शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 40,425 नये मामले सामने आये हैं जबकि 681 लोगों की मौत हुई है.

Add Comment