लखनऊ. कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपायों की चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के लक्षण रहित संक्रमण छुपाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि ऐसा करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा. रोग छुपाने की घटना को संज्ञान में लेकर राज्य सरकार ने प्रोटोकॉल तय कर होम आइसोलेशन की अनुमति देने का फ़ैसला किया है.
सोमवार को सरकारी आवास पर बुलाई गई बैठक के दौरान अनलॉक की व्यवस्था पर समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यवस्थाओं को लागू करने के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए. इसके लिए एक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए. जागरूकता अभियान में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित बैनर होर्डिंग पोस्टर तथा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए.
मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के उपयोग को अनिवार्य रूप से पालन कराने के लिए भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी है बेहतर इम्यूनिटी. उसके लिए जनता को जागरूक करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को आरोग्य सेतु एप तथा आयुष कवच कोविड-एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. लोगों को आयुष कवच कोविड ऐप में प्रदान की गई जानकारियों से इम्यूनिटी पावर बढ़ाने की सलाह भी दी गयी.
डोर टू डोर सर्वे को जरूरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल स्क्रीनिंग के माध्यम से कोविड-19 के रोगियों को चिन्हित करने में बड़ी सहायता मिल रही है. मुख्यमंत्री ने इसको जारी रखने के निर्देश दिए और कोरोना के संदिग्ध पाए गए लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा जांच करने के लिए आदेश दिए. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के संबंध में जिला स्तर पर आईएमए तथा नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाए. कोरोना के चलते होने वाली मौतों को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हर हाल में करने के लिए कहा. इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर नगर, बस्ती, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, बलिया, झांसी, मुरादाबाद और वाराणसी में चिकित्सकों की विशेष टीम भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए. इस दौरान नोडल अधिकारियों को भी टीम के साथ रहने के आदेश दिए गए.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment