MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद में आज कोरोना ग्राफ़ थोड़ा नीचे रहा. पिछले कुछ दिनों से 90 से ऊपर और 100 तक पहुंचने वाला और बुधवार को 137 रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाले वायरस का ग्राफ़ आज थोड़ा नीचे रहा.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 52 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 31 स्वस्थ हुए. अब तक जिले में कोरोना से 1941 लोग संक्रमित हो चुके हैं. अस्पताल ने फिलवक्त 42 लोगों की सूची जारी की है जबकि शेष के सम्बंध में अपडेट की जानकारी है.
कहां से कितने मरीज़
- सहारनपुर नगर क्षेत्र से 25,
- देवबंद क्षेत्र से 06
- गंगोह क्षेत्र से 04,
- नांगल क्षेत्र से 04,
- बलिया खेड़ी क्षेत्र से 3, और
- सरसावा क्षेत्र से 1 मरीज सामने आए हैं.
विस्तृत जानकारी क्या है
- सहारनपुर शहर के बेरीबाग से सर्वाधिक 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं.
- शहर के नुमाईश कैम्प से 2 केस मिले हैं.
- शहर के ओल्ड गोपाल नगर, खलासी लाइन, सोफिया मार्केट कोर्ट रोड, गिल कॉलोनी, पुल खुमरान, गढ़ी मलूक, पारस बिहार दाबकी, ज्ञान गार्डन, आवास विकास, पंजाबी बाग, चंदन नगर, वैशाली बिहार, रेलवे कॉलोनी, नखासा बाजार, कोरी माजरा, ब्रह्मपुरी, नानकपुरम जनता रोड, जेल चुंगी, साहिब जी नगर और हसमत कॉलोनी से एक-एक मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं.
- देवबंद के गुणारसा से 5 और रसूलपुर से एक मरीज़ सामने आया.
- गंगोह के रामबाग से 3 और दिलीप कॉलेज से 1 मरीज सामने आया है.
- नागल से 2 और ताजपुर से दो मरीज पॉजिटिव पाया गये है.
- बलिया खेड़ी के लाखनौर में आज भी स्थिति खराब रही. क्षेत्र से 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं. जबकि उनाली से 1 मरीज़ पॉजिटिव मिला है.
- सरसावा के दुधेरी चिलकाना से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है.
आज कहां तक चला कोरोना का मीटर
- कुल केस -1941
- कुल एक्टिविटीज- 719
- कुल स्वस्थ व मरीज-1137
- पिछले 24 घंटे में सामने आए मरीज-52
- पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज- 31
- अब तक कुल मृत्यु -26
- जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या- 150

Add Comment