PRAKASH K PANDEY/MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. मंगलवार को जिले में कोरोना के 113 मरीज़ सामने आए जबकि तीन लोग सुबह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए.
आज जिले में 113 लोगों की रिपोर्ट जांच के दौरान पॉजिटिव आयी है. जबकि 138 मरीज़ों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली और अपने घर गए. आज सुबह एक और मौत होने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 80 हो गयी है.
ज़िले में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5965 तक पहुंच गई है. इनमें से 4220 लोग ऐसे हैं जिन्होंने महामारी को मात दी है जबकि 80 जीवन की जंग हार गए हैं. जिले में इस वक़्त 1665 एक्टिव केस हैं.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर नगर से 43, सरसावा और देवबंद से 14, सढौली कदीम और बलियाखेड़ी से 07-07, पुवारका से 6, नकुड़ और मुज्जफराबाद से 03-03, गंगोह और रामपुर मनिहारान से 02-02, नांगल से 01 जबकि अन्य स्थानों से 12 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
क्षेत्रवार कोरोना संक्रमित की संख्या
- शहर के थाना सदर बाजार के पास से 4, रामनगर, नवीन नगर से 3-3, पिलखनतला, गोविंद नगर से 2-2 जबकि पंत बिहार, रामलाल रंजीत नगर, रामकृष्ण स्कूल जैन बाग, मल्लीपुर रोड, मधुबन बिहार, न्यू शारदा नगर, हकीकत नगर, सड़क दूधली, आवास विकास, मिशन कंपाउंड, जिलाधिकारी कार्यालय, ब्रिज बिहार, माधव नगर, जिला जेल, जेवी जैन डिग्री कॉलेज, इंदिरा चौक, कायस्थान सराफा बाजार, मोहित बिहार, जनता रोड, साकेत कॉलोनी, दामोदरपुरी, गिल कॉलोनी, न्यू आवास विकास, शुगर मिल, कपिल बिहार, नुमाइश कैंप, पंतनगर, गलीरा रोड और पैरामाउंट से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सरसावा के थाने से 4, कस्बे से 4, बड़गांव चिलकाना से 3, पंचकुवा, शुगर मिल और काशीयायान से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- देवबंद के टीचर कॉलोनी से 2, शुगर मिल से 2, देहरा, अशोक विहार, नूरपुर, करांजलि, बाल्मीकि बस्ती, शिमलाना, देवालहेडी से 1-1 जबकि मुजफ्फरनगर से आए 3 लोग भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
- सढौली कदीम के चाको से 3, बेहट थाने से 2, बगवती मस्जिद और रसूलपुर से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- बलिया खेड़ी के टपरी स्टेशन से 3, चकवाली, नंदी, रंगल और स्टेट बैंक सुनेहती खड़खड़ी से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- पूवारका के गोकलपुर से 3, मद संभालका और न्यू कॉलोनी गागलहेड़ी से 1-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नकुड के लतीफपुर से दो और खेड़ा अफगान से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- मुजफ्फराबाद के रनडोल, बहेड़ा संदल सिंह और जी जीवाला से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव है.
- रामपुर मनिहारान के घटेरा और सोना अर्जुनपुर से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- गंगोह के अफगान तीतरों और रणखंडी से 1-1 कोरोनासंक्रमित जबकि अन्य स्थानों से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Add Comment