PRAKASH K PANDEY/ MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. रविवार को 77 पर लुढ़कने के बाद सोमवार को फिर एक बार कोरोना तीन अंकों तक चढ़ गया. आज जिले में 101 लोगों की रिपोर्ट जांच के दौरान पॉजिटिव आयी है. जबकि 138 मरीज़ों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली और अपने घर गए. स्वस्थ हुए. आज सुबह एक और मौत होने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77 हो गयी है.
ज़िले में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5852 तक पहुंच गई है. इनमें से 4088 लोग ऐसे हैं जिन्होंने महामारी को मात दी है जबकि 77 जीवन की जंग हार गए हैं. जिले में इस वक़्त 1687 एक्टिव केस हैं.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर नगर से 46, नांगल से 13, नकुड से 10 , देवबंद से 09, गंगोह से 05, सरसावा और बलियाखेड़ी से 03-03, सढौली कदीम से 02, रामपुर मनिहारान और पुंवारका से एक-एक जबकि अन्य स्थानों से 08 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
क्षेत्रवार कोरोना संक्रमित की संख्या
- नगर के बेरीबाग से 4, न्यू आवास विकास, नवीन नगर, कपिल बिहार, लेबर कॉलोनी से 3-3, गिल कॉलोनी से 2, शेखपुरा कदीम, बसंत विहार, गढ़ी मलूक, मेडिकल कॉलेज, कृष्णा नगर, खलासी लाइन, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल कैंपस, जनक नगर, जिला जेल, पंत बिहार, अर्पित विहार, गांधीनगर, नुमाइश कैंप, पंजाब होटल के पास, संत नगर, चंद्र नगर, बरतला यादगार, रखा कॉलोनी, शालीमार गार्डन, पंतनगर, ग्रामीण मंडी टेलीफोन एक्सचेंज के पास, रामपुरी, ओजपुरा, आवास विकास, शारदा नगर, पैरामाउंट, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और ऑफिसर कॉलोनी से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नागल के सुहागिनी से 10, कुतुबपुर, खजूर वाला और मीरपुर से एक-एक मरीज पॉजिटिव आया है.
- नकुड के मंदसौर से 5, बकर माजरा से 2, लतीफपुर, चौधरी यान और सुजापुर से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
- देवबंद के अशोक विहार से 2 रणखंडी, जड़ौदा जट, कूतेसरा, करंजली, शिमलाना, कुआं खेड़ा, सफला खत्री से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
- गंगोह के मोहल्ला छपरा से 3 जबकि कोली माजरा, कलसी से एक-एक मरीज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सरसावा कस्बे से एक सुल्तानपुर और विक्रमपुर से भी एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है.
- बलिया खेड़ी के नंदी फिरोजपुर, फिरोजपुर और सिद्ध पूरा से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सढौली कदीम के कादरपुर और फैजाबाद से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- पुंवारका के गागलहेड़ी से एक रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि अन्य स्थानों से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Add Comment