शुक्रवार को ढाई महीने बाद पूरे खोले गए देवबंद के बाजारो में अभी कोई खास रौनक नहीं लौटी, बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी दिखी कम
देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह के प्रयासों से पूर्ण रूप से खुले शुक्रवार को देवबंद के बाजार, व्यापारियों ने जताया विधायक का आभार, प्रशासन ने फिलहाल ट्रायल के रूप में दी दो दिन की छूट
देवबंद(गौरवसिंघल)। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह के प्रयासों से शुक्रवार को देवबंद के बाजारो में सभी प्रकार की दुकानें सरकार के नियमों का पालन करते हुए खुल गयी है। देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने सहारनपुर डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात के दौरान व्यापारियों की समस्याओ से अवगत कराते हुए देवबंद के बाजार खोलने की अनुमति कराई है। बाजार खुलने से उत्साहित व्यापारिक संगठनों ने विधायक का आभार जताया है। ध्यान रहे कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते देवबंद के बाजार बीते दो माह से भी अधिक समय से बंद पड़े थे। हालांकि 26 मई से नगर के बाजार रोस्टर के मुताबिक खोले जा चुके हैं। जिसमें अधिकतर व्यापारों को केवल सप्ताह में दो दिन दुकान खोलने की छूट दी गई थी। जिसके चलते व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। व्यापारिक संगठन लगातार अधिकारियों व विधायक ब्रिजेश सिंह से बाजार को पूर्णतः खोलने की मांग कर रहे थे। व्यपारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक ब्रिजेश सिंह ने डीएम से मिलकर बाजार पूर्णतः खोलने की अनुमति कराई है। एसडीएम देवबंद देवेंद्र पांडेय ने बताया कि व्यापारियों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश पर ट्रायल के तौर पर दो दिन बाजार पूर्ण रूप से खोले जाएंगे। यदि बाजार में स्थिति सामान्य रही तो आगे भी अनुमति दी जाएंगी अन्यथा पूरी तरह बाजार खोलने के बारे में आगे विचार-विमर्श किया जाएगा। एसडीएम देवेंद्र पांडे ने देवबंद नगर के सभी व्यापारियों से बाजारो में सोशल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। ध्यान रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जारी पूर्णबंदी के कारण बंद पडे बाजारो को शासन ने कुछ दिन पूर्व रोस्टर बनाकर टुकडो में खोलने का काम किया था। जिसके बाद बीती रात जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की मांग को स्वीकारते हुए आज शुक्रवार से यहां के पूरे बाजार खोल दिए। डीएम के निर्देश पर बीती देर रात एसडीएम देवबंद देवेंद्र पांडे ने इस आश्रय की सूचना जारी की। जिसमें फिलहाल दो दिन के ट्रायल पर पूरा बाजार खोलने की बात कही गई है। बाजार खोलने का समय सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित किया गया।
यदि सब कुछ ठीक चलता रहा तो बाजार ऐसे ही खुलते रहेगे लेकिन यदि कुछ मामला गडबड हुआ तो फिर से इस पर विचार के बाद ही दोबारा निर्णय लिया जाएगा। हैरत की बात यह है कि पूर्णरूप से बाजार खुलने के बावजूद भी आज न तो दुकानों पर ग्राहक ही दिखाई दिए और न ही बाजार में रौनक ही लौटती दिखाई दी। नगर के बडे कपडा कारोबारी हरीश गिरधर, हेमेंत गिरधर, इंद्रपाल सेठी और अनुज जैन, कन्फैक्शनरी व्यवसायी अश्वनी जैन, किराना कारोबारी राजेश गुप्ता और अनुज सिंघल, आढती मोहित सिंघल, रोहित सिंघल, सचिन सिंघल आदि ने बताया कि आज बाजार में कोई खास ग्राहक नहीं दिखाई दिए। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सभासद मनोज सिंघल ने कहा कि पूरे बाजार खोलने का आज पहला दिन था और इस फैसले को लेकर बीती रात तक ऊहा-पोह की स्थिति बनी रही थी। जिस कारण गांव-देहात के लोगों को भी इसकी सूचना नहीं हो पाई। कुलदीप कुमार छाबडा और मनोज सिंघल आदि का कहना था कि करीब डेढ माह तक नगर में कोरोना के मामले बढने और दो संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण नगर पूरी तरह सील था। आमतौर से लोगो में खासकर गांव-देहात के रहने वालो में शायद इस बीमारी और संक्रमण फैलने को लेकर अभी भी भय बना हुआ है। पूरी तरह सामान्य स्थिति होने पर ही बाजारो में रौनक लौटेगी और ग्राहको की तादाद भी बढेगी।













Add Comment